Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मंथन जारी, शिमला संसदीय क्षेत्र से तय हो सकता नया चेहरा, यहां जानें

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 07 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मंथन तेज हो गया है। सूत्रों के अनुसार, पार्टी हाईकमान प्रदेश में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र से किसी मंत्री या विधायक को अध्यक्ष बनाने पर विचार कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार शाम दिल्ली से शिमला लौट आए हैं। उन्होंने दिल्ली में पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की और संभावित नामों पर चर्चा की। बताया जा रहा है कि सीएम सुक्खू ने प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए अपने सुझाव हाईकमान को दे दिए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का नाम सबसे प्रबल माना जा रहा है। रोहित ठाकुर शिमला संसदीय क्षेत्र से हैं और प्रदेश की सबसे बड़ी आबादी वाले राजपूत वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसी क्षेत्र से विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का नाम भी चर्चा में है। वे अनुसूचित जाति वर्ग से हैं और हाल ही में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात भी कर चुके हैं।

इसके अलावा, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान में राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर का नाम भी हाईकमान के विचाराधीन है। अर्की के विधायक संजय अवस्थी, जो ब्राह्मण समुदाय से हैं और मुख्यमंत्री सुक्खू के करीबी माने जाते हैं, भी दावेदारों की सूची में शामिल हैं। वहीं, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी, जो अनुसूचित जाति वर्ग से हैं, को भी संगठनात्मक संतुलन के दृष्टिगत एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, 13 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पद पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस बीच, सोमवार को राज्य सचिवालय में शिमला संसदीय क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले दो मंत्रियों के बीच हुई लंबी बातचीत ने भी राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज कर दी हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने संगठन और सरकार से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!