न्यूज अपडेट्स
बिलासपुर, 26 अक्टूबर। (Fake Lady Cop In Ghumarwin) पुलिस ने शनिवार देर शाम एक महिला को पुलिस की वर्दी में शहर में घूमते हुए पकड़ लिया।
महिला पुलिस की वर्दी पहनकर शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम रही थी। वह घुमारवीं टैक्सी स्टैंड के पास चाय की दुकान पर चाय पीने पहुंची, जहां कुछ टैक्सी चालक पहले से मौजूद थे।
टैक्सी चालकों को उसकी हरकतों और पहनावे पर शक हुआ। उन्होंने महिला को गौर से देखा तो पहचान लिया कि वह पहले भी शहर में कई बार देखी गई है। टैक्सी चालकों ने बताया कि महिला की शादी करीब दो वर्ष पहले पास के ही एक गांव में हुई थी। लेकिन विवाह के दूसरे दिन ही वह घर से लापता हो गई थी। घटना की जानकारी तुरंत टैक्सी चालकों ने पुलिस को दी।
डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने बताया कि महिला को पूछताछ के लिए थाना ले जाया गया है। जांच वह चंबा की रहने वाली है। जांच जारी है।
