न्यूज अपडेट्स
शिमला, 15 सितंबर। हिमाचल प्रदेश कैबिनेट ने प्रदेश में 3700 से अधिक खाली सरकारी पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि आगामी छह माह के भीतर ये पद भरे जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग में 1602 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा 1000 पद रेगुलर टी-मेट, 645 पद पटवारियों के, 400 पद स्टाफ नर्स के लिए स्वीकृत किए गए हैं।
इसी क्रम में पंचायत सचिव के 950 खाली पदों को भरने की मंजूरी दी गई है। साथ ही 300 अतिरिक्त पंचायत सचिव और 200 MBBS डॉक्टरों की नियुक्ति भी की जाएगी।
सरकार का कहना है कि इन भर्तियों से प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सेवाओं को मजबूती मिलेगी तथा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।