Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर: जवान अजय सिंह ठाकुर को दी गई अंतिम विदाई, पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने जताया शोक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 सितंबर। नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत राजपुरा के गांव चलेली के 26 वर्षीय भारतीय सेना के जवान अजय सिंह ठाकुर का कर्नाटक में साइलेंट हार्ट अटैक से निधन हो गया। उनकी आकस्मिक मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

सोमवार को जवान का पार्थिव शरीर पैतृक गांव चलेली पहुंचा, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। नम आंखों से सभी ने अपने वीर सपूत को अंतिम विदाई दी।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर भी सोमवार को जवान के घर पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि अजय सिंह ठाकुर ने जुलाई 2018 में भारतीय सेना में भर्ती होकर देश सेवा का संकल्प लिया था। अपने अनुशासन, परिश्रम और साहस से उन्होंने न केवल क्षेत्र का नाम रोशन किया बल्कि सेना में रहते हुए हमेशा अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया।

पूर्व मंत्री ने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि अजय जैसे वीर सपूत पर पूरे क्षेत्र को गर्व है और दुख की इस घड़ी में हर कोई परिवार के साथ खड़ा है।

अजय का छोटा भाई विजय कुमार वर्तमान में सिक्किम में तैनात हैं। अजय हाल ही में जून 2025 में एक माह की छुट्टी बिताकर घर लौटे थे और परिवार व ग्रामीणों से मिलकर दोबारा ड्यूटी पर गए थे। गांव चलेली में उनके निधन से मातम छा गया है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!