Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हायर ग्रेड पे बंद करने की अधिसूचना पर सरकार बैकफुट पर, CM सुक्खू ने दिया वापसी का आश्वासन

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 सितंबर। (अनिल) प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार को जारी की गई हायर ग्रेड पे बंद करने की अधिसूचना के बाद प्रदेशभर में विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। इस फैसले से करीब 89 श्रेणी के कर्मचारियों की सैलरी पर सीधा असर पड़ने की आशंका जताई जा रही थी। अनुमान लगाया जा रहा था कि कर्मचारियों की मासिक वेतन में 10 से 15 हजार रुपए तक की कटौती हो सकती है।

कर्मचारी संगठनों की नाराजगी और विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अब कर्मचारियों को राहत देने का आश्वासन दिया है। सीएम ने संकेत दिए हैं कि हायर ग्रेड पे बंद करने की अधिसूचना को वापस लिया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार सरकार इस व्यवस्था में एक नया प्रावधान जोड़ने पर विचार कर रही है। इसके तहत जिन कर्मचारियों को अभी तक हायर ग्रेड पे का लाभ मिल रहा है, उन्हें यह सुविधा मिलती रहेगी, लेकिन भविष्य में होने वाली नई नियुक्तियों को इस दायरे से बाहर रखा जा सकता है।

इस पूरे मामले में अब कर्मचारियों की निगाहें सरकार के अगले कदम पर टिकी हुई हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!