Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

कर्नाटक में तैनात बिलासपुर का जवान अजय कुमार का निधन, गांव में छाया मातम

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 13 सितंबर। बिलासपुर जिला के श्री नयना देवी विस क्षेत्र के गांव चलैली से ताल्लुक रखने वाले भारतीय सेना के जवान अजय कुमार का निधन हो गया है। अजय कुमार कर्नाटक में आर्मी सप्लाई कोर (क्लेरिक विंग) में तैनात थे। उनकी मृत्यु के कारणों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वे किसी हादसे का शिकार हुए हैं।

सेना की ओर से अजय कुमार के परिजनों को शुक्रवार देर रात सूचना दी गई, जिसके बाद परिवारजन शनिवार सुबह ही कर्नाटक के लिए रवाना हो गए। अजय कुमार की पार्थिव देह रविवार देर शाम को उनके पैतृक गांव लाई जाएगी।

अजय कुमार तीन साल पहले भारतीय सेना में लिपिक पद पर भर्ती हुए थे। उनके निधन की खबर जैसे ही गांव में पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। पंचायत उपप्रधान सत देव शर्मा ने गहरी संवेदना प्रकट करते हुए कहा, “अजय कुमार की शहादत पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगी।”

फिलहाल मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सेना और परिजनों के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी सामने आएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!