न्यूज अपडेट्स
पटना, 24 सितंबर।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि पटना स्थित सदाकत आश्रम (कांग्रेस कार्यालय) पर हमला किया गया है। इस घटना में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गए।डरपोक और कायर BJP ने पटना में सदाकत आश्रम (कांग्रेस कार्यालय) पर हमला किया, जिसमें हमारे कार्यकर्ता घायल हुए हैं।
— Congress (@INCIndia) August 29, 2025
राहुल गांधी जी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को जनता का अपार समर्थन मिलता हुआ देख BJP के लोग बौखला गए हैं।
BJP के इन हमलों से हम न तो डरेंगे, न रुकेंगे, न झुकेंगे। ये… pic.twitter.com/YzIoD7eFsn
अल्का लांबा ने कहा कि राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ को जनता का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है, जिसे देखकर BJP बौखला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी बौखलाहट में कांग्रेस कार्यालय पर हमला किया गया।
अल्का लांबा ने कहा, “डरपोक और कायर BJP हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला कर रही है, लेकिन कांग्रेस इन हमलों से न तो डरेगी, न रुकेगी और न झुकेगी। हमारा काफिला इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा।”
घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने हमले की निंदा करते हुए कहा है कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।