Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

सुधीर की राहत राशि पर CM सुक्खू का तंज, प्रदेश अध्यक्ष पर कही बड़ी बात, यहां जानें

News Updates Network
By -
0

न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 08 अगस्त। दिल्ली में बीते रोज गुरुवार को राहुल गांधी की डिनर पार्टी के बाद आज शिमला लौटे सीएम सुक्खू ने जहां प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। वहीं उन्होंने राहुल गांधी के साथ डिनर पार्टी में हुई चर्चाओं के बारे में भी बताया। सीएम सुक्खू ने बताया कि राहुल गांधी को कांग्रेस के दो साल के कार्यकाल का फीडबैक दिया गया है। राहुल गांधी कांग्रेस के अब तक के कार्यकाल से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। 

प्रदेश अध्यक्ष पर भी कही बड़ी बात

इस दौरान सीएम सुक्खू ने हिमाचल में प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर भी बड़ी बात कही है। सीएम सुक्खू ने कहा है कि कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष या तो अनुसूचित जाति से होगा, या फिर कैबिनेट का सदस्य प्रदेश अध्यक्ष बनेगा। जिसके बारे में हाईकमान से चर्चा की गई है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ ही दिनों में प्रदेश अध्यक्ष पर फैसला ले लिया जाएगा। उसके बाद कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। 

312 शिक्षकों को बांटे नियुक्ति पत्र

आज राजधानी शिमला में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जहां हिमाचल भाजपा पर जमकर निशाना साधा, वहीं उन्होंने धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा पर भी तंज कसे। आज के कार्यक्रम में सीएम सुक्खू ने 312 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार के समय प्रदेश का शिक्षा स्तर गिरा। कांग्रेस सरकार ने नीतिगत बदलाव करके प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र में 21 स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंचा। 

सुधीर की राहत राशि पर कसा तंज

वहीं सुधीर शर्मा द्वारा अपने जन्मदिन पर बांटी 51 लाख की राहत राशि पर भी सीएम सुक्खू ने तंज कसा। सीएम सुक्खू ने कहा कि यह देखना होगा कि कहीं राहत उन रुपयों से तो नहीं दी गई, जो पार्टी बदलने के बाद मिले थे। बता दें कि धर्मशाला के भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने अपने जन्मदिन पर आपदा प्रभवितों को 51 लाख और प्रदेश के अन्य जिलों में 21 लाख की राहत राशि बांटी थी। जिस पर आज सीएम सुक्खू ने तंज कसा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!