Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: ओशिन शर्मा एक बार फिर विवादों में घिरी, लोगों का गुस्सा फूटा, यहां जानें पूरा मामला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 19 जुलाई। हिमाचल प्रदेश की चर्चित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और शिमला अर्बन SDM ओशिन शर्मा एक बार फिर विवाद के घेरे में हैं। शिमला अर्बन SDM ओशिन शर्मा के फोटो का इस्तेमाल कर बनाए गए एक अकाउंट से कांवड़ पर टिप्पणी की गई है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर ओशिन शर्मा के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूटा है। 

ये है बवाल की वजह

एक फेसबुक पोस्ट पर ओशिन की तस्वीर के साथ लिखा गया कि कांवड़ से नहीं बेटा, किताबों से काबिलियत आती है। पोस्ट पर उनका पद भी शिमला अर्बन SDM के तौर पर लिखा गया, जिससे यह भ्रम फैला कि यह बयान उन्होंने दिया है।

ओशिन ने किया इनकार- ये पोस्ट मेरा नहीं

ओशिन शर्मा ने स्पष्ट किया है कि यह पोस्ट उन्होंने नहीं की और न ही उनकी ऐसी कोई सोच है। उन्होंने बताया कि उनके नाम से कई फेक सोशल मीडिया अकाउंट चल रहे हैं और उसी में से किसी 'नंदिनी शर्मा' नाम के अकाउंट से यह विवादित पोस्ट की गई है। उन्होंने इस मामले में साइबर थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है।

बिना जांच के महिला अधिकारी की छवि क्यों खराब?

वहीं, ओशिन शर्मा का कहना है कि बिना जांच-पड़ताल के किसी महिला अधिकारी की छवि खराब करना गलत है। लोग पोस्ट पढ़कर टिप्पणी करते हैं, सच्चाई जानने की ज़रूरत है।

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़

इस विवाद ने सोशल मीडिया पर धार्मिक आस्था बनाम शिक्षा की बहस छेड़ दी है। कई यूज़र्स ने ओशिन की आलोचना की, वहीं कुछ ने संतुलित दृष्टिकोण रखा। कुछ लोगों का कहना है कि कांवड़ भी चलेगी, कलम भी चलेगी। आस्था भी ज़रूरी, शिक्षा भी ज़रूरी।

कौन हैं ओशिन शर्मा?

ओशिन शर्मा हिमाचल प्रशासनिक सेवा (HAS) अधिकारी हैं और फिलहाल शिमला अर्बन की SDM के पद पर कार्यरत हैं। वे सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहती हैं और युवा वर्ग के बीच प्रेरणास्रोत मानी जाती हैं। वह स्टूडेंट्स को कंपीटिटिव एग्जाम की तैयारी, महिला अधिकार, और सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती रही हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!