Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

मंडी: हादसे का शिकार हुई पिकअप गाड़ी, 5 लोगों की मौके पर हुई मौत, CM सुक्खू ने जताया शोक

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 01 जून। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से आज रविवार सुबह एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। मंडी जिला के कमांद में एक पिकअप अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में पिकअप में सवार एक साथ पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होे गया। इस घायल की हालत भी नाजुक बनी हुई है। मामले की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

आईआईटी कमांद में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि यह हादसा आज सुबह आईआईटी मंडी कमांद पुल के पास उस समय हुआ। जब एक महिंद्रा पिकअप जीप में टैंट का सामान लोड़ कर जा रहे थे। गाड़ी में चालक सहित छह लोग सवार थे। जब यह गाड़ी कमांद पुल के पास पहुंची तो अचानक से चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया और अनियंत्रित गाड़ी पुल की रेलिंग से जा टकराई। 

पुल की रेलिंग से टकराते ही खड्ड में गिरे लोग

इस टक्कर के बाद गाड़ी में सवार लोग पुल से नीचे खड्ड में जा गिरे। इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसकी भी हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन जब तक खड्ड में गिरे घायलों तक लोग पहुंचे तब तक पांच दम तोड़ चुके थे।

पांच लोगों की मौत

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और एक घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सड़क तक पहुंचाया और फिर उसे उपचार के िलए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने पांच शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस घटना के बाद कमांद में चीख पुकार मच गई है। 

पुलिस कर रही हादसे की जांच

वहीं हादसे के बाद सड़क पर टैंट का सामान भी बिखर गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त के प्रयास तेज कर दिए हैं। अभी तक तीन मृतकों की पहचान ही हो पाई है। जिसमें सुखविंदर निवासी लुधियाना, उमेश और सागर निवासी अमृतसर पंजाब शामिल हैं। वहीं दो मृतकों और एक घायल की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगामी जांच शुरू कर दी है।

CM सुक्खू ने जताया शोक 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला मंडी के पधर में कमांद के निकट हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। CM सुक्खू ने कहा कि यह एक अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और इस कठिन समय में प्रदेश सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने और घायल को बेहतर चिकित्सा उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। उन्होंने घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!