HRTC मंडी के कर्मचारी की करंट लगने से हुई मौत, जुलाई महीने में थी रिटायरमेंट

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 30 जून। हिमाचल पथ परिवहन निगम मंडी की सौली खड्ड स्थित वर्कशाप में एक कर्मचारी की मौत होने का मामला सामने आया है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे एच.आर.टी.सी. की कार्यशाला में वॉशर बॉय के पद पर कार्यरत पवन सिंह पुत्र दलीप सिंह निवासी अरठीं तहसील बल्ह जिला मंडी ड्यूटी पर तैनात था।

काम के दौरान उसे अचानक करंट लग गया और वह वहां पर एकत्रित बारिश के पानी में गिर गया। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल के डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

बताया जा रहा है कि पवन सिंह की जुलाई महीने में सेवानिवृत्ति थी। सेवानिविृत्ति से एक महीने पहले ड्यूटी में करंट लगने से मौत हो गई। ए.एस.पी. मंडी सागर चंद्र ने बताया कि एच.आर.टी.सी. के वॉशर बॉय की करंट लगने से मौत हुई है। मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top