हिमाचल: पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान ने खो दी टांग - इसी वर्ष होना था रिटायर

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना, 12 मई । भारत पाकिस्तान के बीच पिछले पांच दिन चले संघर्ष के दौरान वीर भूमि कहे जाने वाले हिमाचल के भी कई जवानों ने सरहदों पर अदम्य साहस का परिचय दिया। हिमाचल के इन वीर सपूतों ने पाकिस्तानी हमलों का मुंह तोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की ओर से की गई गोलाबारी में हिमाचल का एक जांबाज सपूत शहीद हो गया। वहीं दो जवान गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दो घायल जवानों में से एक जवान ने अपनी एक टांग खो दी है। व्यास देव की पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के आरएस पुरा में है।

व्यास देव के पास पाकिस्तानी बम

भारत पाक कि बीच चल रहे संघर्ष के दौरान ऊना जिला के हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत आते बाथू के रहने वाले जवान एसआई व्यास देव ने जम्मू कश्मीर में मोर्चा संभाला हुआ था। यहीं पर वह पाकिस्तानी की ओर से की गई गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है शनिवार की रात को व्यास देव ने जिस जगह पर मोर्चा संभाला था, पाकिस्तान की और से दागा गया एक बम उनके पास ही आकर फटा। 

जवान ने खो दी एक टांग

इस हमले में व्यास देव का पूरा शरीर बुरी तरह से जख्मी हो गया। व्यास देव के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में बम के छर्रे लगे थे। घायल व्यास देव को जम्मू कश्मीर के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान चिकित्सकों को व्यास देव की एक टांग काटनी पड़ी। व्यास देव अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनका उपचार चल रहा है।

इसी साल होने वाले थे सेवानिवृत्त

वहीं व्यास देव के घायल होने की सूचना मिलते ही उनके परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार और पूरा गांव अपने वीर जवान की सलामती के लिए प्रार्थना कर रहा है। बता दें कि जवान व्यास देव पुत्र प्रेम चंद निवासी हरोली बाथू अभी कुछ समय पहले ही प्रमोट होकर एसआई बने थे और इसी साल वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने वाले थे।

प्रमोट होकर गए थे जम्मू

जवान व्यास देव इससे पहले पंजाब के अबोहर में ड्यूटी दे रहे थे। जिसके बाद उनकी प्रमोशन हुई और वह एसआई बन गए और उनकी पोस्टिंग जम्मू कश्मीर में हो गई। व्यास देव पिछले महीने अप्रैल में ही छुट्टी पर घर आए थे और 20 दिन की छुट्टी काटने के बाद वह 15 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर लौटे थे। 

परिवार को जवान पर गर्व

इस घटना के बाद बाथू की पंचायत प्रधा सुरेखा राणा ने कहा कि हमे अपने गांव के वीर जवान पर गर्व है। उन्होंने दुश्मनों से लोहा लेते हुए अपनी जान की भी परवाह नहीं की और गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव में जहां एक ओर व्यास देव के साहस और देशभक्ति को लेकर गर्व की भावना हैए वहीं उनके घायल होने की खबर से हर कोई चिंतित और भावुक भी है। उनका सैन्य अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top