Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

विक्रमादित्य का BJP नेताओं पर तंज - पहलगाम घटन से पूरे देश में शोक की लहर, जयराम ठाकुर डाल रहे नाटी

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पूरे देश सहित प्रदेश में आक्रोश की लहर है। हर कोई चाहता है कि आंतकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान पर मोदी सरकार जल्द एक्शन ले। इस पर कई नेताओं के बयान भी सामने आए हैं। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने भी इस मामले में केंद्र के हर फैसले पर उसके साथ खड़े होने की बात कही है।

जयराम ठाकुर पर कसा तंज

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश के भाजपा नेताओं पर भी तंज कसा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहलगाम में 28 लोगों की निर्मम हत्या के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए थे। लेकिन भाजपा के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जयराम ठाकुर एक समारोह में नाटियां डाल रहे थे। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहलगाम घटना पर जहां पूरा देश दुख मना रहा है। वहीं नेता प्रतिपक्ष शादी समारोह में जाकर नाटी डाल रहे हैं। जयराम ठाकुर को इस संवेदनशील समय का ध्यान रखना चाहिए।

बता दें कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर शनिवार को शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बलदेव तोमर के ससुराल कमरऊ गांव में एक शादी समारोह में पहुंचे थे। यहां पर उन्होंने पहाड़ी गानों पर नाटी भी डाली और स्थानीय लोगों के बीच खूब लोकप्रियता बटोरी। जयराम ठाकुर की इसी नाटी पर आज विक्रमादित्य सिंह ने तंज कसा और उन्हें संवेदनशील समय का ध्यान रखने की नसीहत दे डाली।

पहलगाम घटना पर क्या बोले विक्रमादित्य

वहीं विक्रमादित्य सिंह ने पहलगाम घटना पर भी बड़ी बात कही है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस दुख की घड़ी में प्रदेश की कांग्रेस सरकार केंद्र के हर फैसले में उसके साथ है। हिमाचल की नहीं बल्कि पूरे देश की जनता एकजुट है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बिना समय गंवाए आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज देश का बच्चा बच्चा केंद्र सरकार द्वारा आतंकी हमले का जवाब देने का इंतजार कर रहा है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है, जब पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए उसे सबक सिखाया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पहलगाम हमले का प्रतिशोध लेना चाहिए।

सभी को एकजुट होने की जरूरत

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि साल 1971 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े किए थे। आज भी देश में वैसी ही स्थिति बन गई है। ऐसे में हमे एकजुट होकर निर्णायक कदम उठाना होगा। सिंधु जल संधि को सस्पेंड करने के फैसले पर विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह एक अच्छा फैसला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश हित में लिए हर फैसले में केंद्र सरकार के साथ है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!