हिमाचल: बाहरी राज्यों के लिए HRTC इन रूटों पर बंद करने जा रहा सेवाएं, लगातार हो रहा घाटा

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) बाहरी राज्यों के उन रूट्स पर बसों का संचालन बंद करने जा रहा है, जहां उसे लगातार घाटा हो रहा है। फिलहाल HRTC प्रबंधन ऐसे रूट्स की पहचान करने में जुटा है, साथ ही बसों के संचालन का गुणा-भाग भी लगाया जा रहा है।

प्रति किमी कमाई का गुणा-भाग

HRTC की बसें पड़ोसी राज्य हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड के साथ ही दिल्ली के लिए भी चलती हैं। इन रूट्स पर यात्रियों की संख्या और प्रति किलोमीटर की कमाई का गणित लगाया जा रहा है। इसके अलावा बसों के मेंटेनेंस का खर्च, कंडक्टर और ड्राइवरों का वेतन और डीजल के खर्च को भी गिना जा रहा है। बताया जाता है कि 30 मिनट से 1 घंटे के अंतराल पर चलने वाली बसों को मर्ज करने पर विचार हो रहा है।

6 रूट पर बस सेवा बंद

इससे पहले HRTC प्रबंधन ने दिल्ली और हरिद्वार के 6 रूट पर चलने वाली बसों का संचालन बंद कर दिया था। निगम के मुताबिक, इस रूट्स पर HRTC को घाटा हो रहा था। अब HRTC प्रबंधन अगले 6 महीने में और भी रूट्स पर बस सेवाओं को बंद करने की सोच रहा है। इस संबंध में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से बात भी हो चुकी है।

52 नए रूट, 88 रूट्स पर बंद

HRTC के 31 डिपो से चलने वाली बसों के 2684 रूट हैं।  बाकी ग्रामीण रूट्स को मिला दें तो HRTC की बसें 3871 रूटों पर रोजाना 5.60 लाख किलोमीटर चलती हैं। HRTC प्रबंधन ने पिछले दो साल में 52 नए रूट्स पर बस सेवा शुरू की है। लेकिन इन्हीं दो साल में 88 रूटों पर बस सेवा को बंद भी किया गया है। सबसे ज्यादा 15 रूट शिमला जिला में शुरू हुए हैं। कांगड़ा में 7, कुल्लू में 6, ऊना में 5, सोलन और चंबा में 4-4, मंडी, बिलासपुर और सिरमौर में 3-3 और किन्नौर और हमीरपुर में 1-1 नया बस रूट शुरू किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top