हिमाचल: 24 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा - मजदूरी करता था अमित, आर्थिक मदद की अपील

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
कांगड़ा। जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ते पंचायत मनोह सिहाल के एक युवक ने घर में ही पंखे से लटक कर अपनी जान दी। 

थाना प्रभारी फतेहपुर पवन गुप्ता ने बताया कि पुलिस को पंचायत की तरफ से जानकारी दी गई थी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 24 वर्षीय अमित पुत्र जीत सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। 

स्थानीय लोगों ने बताया, मृतक ही मेहनत, मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उन्होंने शासन व प्रशासन से मृतक के परिवार की आर्थिक मदद की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top