हिमाचल: खरड़ में HRTC बस पर हुए हमले के दोनों आरोपी गिरफ्तार, कार भी बरामद

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। पंजाब पुलिस ने मोहाली के खरड़ में HRTC की एक बस में तोड़फोड करने वाले 2 आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उस ऑल्टो कार को भी बरामद कर लिया है, जिसका उपयाग आरोपियों ने भागने के लिए किया था। मंगलवार को खरड़ में HRTC की चंडीगढ़-हमीरपुर बस को रोककर इन आरोपियों ने तोड़फोड़ की थी। यह मामला भिंडरावाला के झंडे और पोस्टर निकाले जाने से पैदा हुए विवाद से जुड़ा है।

पंजाब के स्पेशल डीजी से हुई थी बात

इस घटना के बाद हिमाचल पुलिस के आला अधिकारियों ने पंजाब पुलिस के स्पेशल डीजी से फोन पर बात कर मामला सुलझाने का आग्रह किया था। इसी के जवाब में पंजाब पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगनदीप सिंह पुत्र जसबीर सिंह, निवासी मुक्तसर साहिब (वर्तमान में बल्लोमाजरा में रह रहा है) और हरदीप सिंह पुत्र नरेंद्र पाल सिंह, निवासी भट्ठा साहिब (रोपड़) के रूप में हुई है।

विधानसभा में भी गूंजा था मामला

चंडीगढ़-हमीरपुर मार्ग पर चलने वाली बस मंगलवार शाम 6:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना हुई थी। यात्रा के दौरान, खरड़ के पास अज्ञात व्यक्तियों ने लाठी-डंडों से बस पर हमला किया और विंडस्क्रीन तथा कई खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए।

इस घटना की गूंज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भी सुनाई दी थी। उसके बाद सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से बात की और HRTC की बसों को पंजाब में सुरक्षा देने का आग्रह किया था। भगवंत मान ने भी जवाब में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और HRTC की बसों को पुख्ता सुरक्षा देने का भरोसा दिया था।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top