Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

On Spot Report: HRTC बस का प्रेशर पाइप फटा, चढ़ाई में पीछे हटी बस, चालक ने बचाए करीब 50 यात्री

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। बिलासपुर से बंदला जा रही HRTC बस हादसे का शिकार होते बाल बाल बची। यह हादसा उस वक्त हुआ जब 6:15 PM पर HRTC बिलासपुर डिपो की बस बंदला के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस लिंकरोड से बंदला की तरफ दूसरे मोड पर पहुंची तो अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया और बस की ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। देखते ही देखते बस पीछे हट गई। 

अचानक फटा बस का प्रेशर पाइप

बस में सवार यात्रियों के अनुसार, बस चढ़ाई में चढ़ रही थी। अचानक (HP 69 1541) बस का प्रेशर पाइप फट गया और ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। चालक ने बस को रोकने के लिए हैंडब्रेक भी लगाई लेकिन बस की हैंडब्रेक ने भी काम नहीं किया। हादसे के दौरान बस में लगभग 50 यात्री सफर कर रहे थे। चालक की सूझबूझ से करीब 50 यात्रियों की जान बच पाई है। जैसे ही बस पीछे हटी चालक ने बस को डंगे से टकरा दिया।

रूटों पर भेजी जा रही खटारा बसें 

हिमाचल पथ परिवहन निगम बंदला रूटों पर आए दिन खटारा बसें भेज रहा है। जिसके कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। आपको बता दें प्रबंधन की कुव्यवस्था के कारण 24 अक्टूबर 2011 को दिवाली के समय भी बस हादसा हुआ था। उस समय करीब 37 यात्रियों की मौत उस HRTC बस हादसे में हुई थी। 

बंदला के लिए नई बस चलाने के है निर्देश 

आपको बता दें 2011 के बस हादसे के बाद बिलासपुर प्रशासन ने HRTC प्रबंधन को बंदला रूटों पर नई बसें भेजने के निर्देश दिए है सूत्रों के अनुसार उन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है।

आधे घंटे के बाद मौके पर पहुंचे मैकेनिक और अधिकारी

यात्रियों ने बताया बस हादसे के करीब आधे घंटे के बाद HRTC वर्कशॉप से बस हादसे के स्पॉट पर अधिकारी पहुंचे। करीब साढ़े सात बजे यात्रियों को गंतव्य के लिए दूसरी बस में रवाना किया गया। 

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!