Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: वोल्वो बस और कार की भयानक टक्कर, दो लोगों की मौत, चार PGI रैफर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
ऊना। हिमाचल में सड़क हादसों का दौर जारी है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा ऊना जिला के साथ लगते नंगल में हुआ है। यहां एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। हादसे में एक वोल्वो बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कांगड़ा जिला के जवाली क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ऊना के नंगल में हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार वोल्वो बस मैक्लोडगंज धर्मशाला से दिल्ली की तरफ जा रही थी। वहीं एक आर्टिका कार दिल्ली की तरफ से आ रही थी। इसी दौरान नंगल-श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर दोनों वाहनों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में घायल यात्रियों को कार की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। बस में सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।

वोल्वो बस का चालक मौके से फरार

इस हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच अन्य गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

कांगड़ा के जवाली के रहने वाले थे दोनों मृतक 

इस हादसे में जान गंवाने वालों में 44 वर्षीय सुमन कुमारी पत्नी राजेश कुमार निवासी जवाली और वासू वरूण निवासी जवाली की मौत हुई है। सुमन ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया था। जब वरूण ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हादसे में वोल्वो बस में सवार सभी यात्री  सुरक्षित हैं।

क्या बोले अस्पताल के डॉक्टर

वहीं मामले की जानकारी देते हुए नागरिक अस्पताल नंगल में रात्रि ड्यूटी पर तैनात डॉण् परम सिंह ने कहा कि हादसे में एक महिला और एक युवक की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राहुल शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!