बिलासपुर : मिल्क प्लांट में लहराई तलवारें, एक कर्मचारी हुआ घायल, AIIMS में भर्ती, जानें पूरा मामला

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। बिलासपुर में गोलीकांड के बाद सरेआम तलवारें लहराई गईं जिससे कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार बिलासपुर शहर के साथ लगती बंदला पंचायत के परनाली स्थित मिल्क प्लांट पर 4-5 लोगों द्वारा तलवारों व डंडों से हमला किया गया।

इस हमले में मिल्क प्लांट में कार्यरत एक कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। हमले की सी.सी.टी.वी. फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं जिन्हें पुलिस ढूंढ रही है। घायल की पहचान 32 वर्षीय रमेश कुमार निवासी डियोडिया रामसिंह पुरा थाना किशनगंज जिला जयपुर राजस्थान के रूप में हुई है। घायल मिल्क प्लांट में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि गत शाम को संबंधित मिल्क प्लांट में कार्यरत कर्मचारी नए साल की पार्टी मना रहे थे। इस दौरान घायल और हमलावर की आपस में बहसबाजी हुई तथा घायल ने एक हमलावर को न केवल थप्पड़ मारे बल्कि उसकी टोपी भी जला दी। जिस पर बुधवार को संबंधित व्यक्ति अपने 4- 5 साथियों के साथ संबंधित मिल्क प्लांट पर गया तथा रमेश कुमार पर डंडों व तलवारों से हमला कर दिया।हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए हैं।

थाना सदर पुलिस ने घायल रमेश कुमार के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक 2 ही हमलावरों की पहचान हो पाई है जिसमें शशि कांत व रोहित निवासी जिनणू थाना सदर शामिल हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद ए.एस. पी. बिलासपुर शिव चौधरी ने भी घटना स्थल का दौरा किया। ए.एस.पी. शिव चौधरी ने बताया कि 2 लोगों की पहचान हो गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके लिए थाना सदर प्रभारी को टीम के साथ रवाना कर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top