बिलासपुर: मिल्क प्लांट में हुए हमले के सभी आरोपी भेजे जेल, चंडीगढ़ से बरामद हुआ हथियार

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत ग्राम पंचायत बंदला के गांव परनाली के समीप स्थित दूध के प्लांट के कर्मचारियों पर हुए हमले में सभी पांच आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

दूध प्लांट पर 1 जनवरी को कर्मचारियों पर हमला करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को एक बार फिर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है। वहीं पुलिस हमले में प्रयोग हुए हथियारों की तलाश भी कर रही थी। पुलिस को यह हथियार चंडीगढ़ से बरामद हुए हैं। आरोपियों ने यह हथियार चंडीगढ़ में छिपा दिए थे। इससे पहले आरोपियों को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली थी।

बता दें कि दूध प्लांट पर पांच लोगों ने कर्मचारियों के साथ मारपीट की। कुछ हमलावरों ने तलवार और हॉकी से कर्मचारियों पर हमला किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। आरोपी हमले के बाद फरार हो गए थे। एक आरोपी को पुलिस ने अगले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था। वहीं चार आरोपियों को रविवार को नौणी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान शशिकांत उर्फ शींटू निवासी गांव पंदोह डाकघर ब्रह्मपुखर सदर, रोहित कुमार निवासी गांव जिन्नणू, डाकघर जुखाला सदर, दिनेश कुमार उर्फ गोल्डी निवासी गांव शोशन डाकघर नम्होल सदर, विकास संख्यान निवासी जिन्नणू जुखाला, धीरज कुमार निवासी गांव मंगरोट डाकघर दियोली तहसील सदर के रूप में हुई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव चौधरी ने बताया कि सभी पांच आरोपियों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top