Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

किसानों और बागवानों को झटका, नए साल में 240 रुपए महंगी मिलेगी खाद, जानें नए रेट

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। हिमाचल प्रदेश के किसानों-बागवानों की जेब पर नए साल की शुरुआत पर असर पड़ने वाला है। किसानों-बागवानों को आर्थिक रूप से बड़ा झटका लगने वाला है। दरअसल, सुक्खू सरकार ने फसल के लिए इस्तेमाल होने वाली खाद के दाम बढ़ाने का फैसला लिया है।

खाद की बढ़ी कीमतें

आपको बता दें कि सुक्खू सरकार ने फसल की बिजाई से पहले इस्तेमाल होने वाली DAP और 12-32-16 खाद की कीमतों को बढ़ा दिया है। यह बढ़ी हुई कीमतें नए साल से किसानों-बागवानों को चुकानी होंगी। हालांकि, बढ़े हुए दामों के लिए कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

कितने बढ़े दाम?

खाद के बढ़ाए हुए दामों के अनुसार-

DAP खाद की एक बोरी 240 रुपए महंगी कर दी गई है।
12-32-16 खाद की एक बोरी की कीमत 200 रुपए बढ़ा दी गई है। विदित रहे कि, अभी DAP खाद की 50 किलोग्राम की एक बोरी पूरे देश में 1,350 रुपए में मिलती है। जिस पर प्रदेश सरकार 50 रुपए सब्सिडी देती है। यानी किसानों को 50 किलोग्राम की बोरी के लिए 1300 रुपए चुकाने पढ़ते हैं। मगर अब एक जनवरी से प्रदेश में किसानों को 50 किलोग्राम की बोरी के लिए 1,540 रुपए चुकाने होंगे।

ऐसे ही 12-32-16 खाद की एक बोरी अभी 1,470 रुपए में मिलती है। इस पर प्रदेश सरकार द्वारा 50 रुपए सब्सिडी दी जाती है। यानी हिमाचल के किसानों को एक बोरी 1,420 रुपए में मिलती है। मगर अब एक जनवरी से किसानों को एक बोरी के लिए 1,620 रुपए चुकाने होंगे।

क्यों जरूरी है खाद?

DAP खाद का इस्तेमाल जमीन के अंदर तैयार होने वाली फसलों में किया जाता है। यह खाद नाइट्रोजन और फास्फोरस से मिलकर बनी होती है। इन दोनों तत्वों को ही पौधों की जड़ के विकास के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
12-32-16 खाद से मिट्टी में फास्फोरस और पोटेशियम की मात्रा सही रहती है। इस खाद में नाइट्रोजन, फास्फोरस और पोटेशियम होता है।

जानकारी देते हुए क्षेत्रीय प्रंबधक IFFCO ऊना माशूक अहमद ने बताया कि नए साल से खाद के नए दाम लागू हो जाएंगे। मगर अभी इसके संबंधित अभी को आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!