हिमाचल : दो दिन सरकारी अवकाश का ऐलान, सभी सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेज रहेंगे बंद

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गुरुवार को उन्होंने दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में आखिरी सांस ली। उनकी तबियत खराब होने के कारण उन्हें AIIMS में भर्ती किया गया था, जहां वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इमरजेंसी वार्ड में इलाज चल रहा था। वहीं, उनके निधन की खबर से देश भर में शोक की लहर दौड़ गई।

हिमाचल प्रदेश के नेताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिमाचल में 2 दिन की छुट्टी

हिमाचल प्रदेश सरकार ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दो दिन के सरकारी अवकाश का ऐलान किया है। इस दौरान सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे और सरकारी कार्यक्रमों में सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन नहीं होगा।

सीएम सुक्खू ने जताया शोक

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताया है। सीएम सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह के भारतीय राजनीति में योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

मुकेश अग्निहोत्री ने भी कही बड़ी बात

वहीं, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी लिखा कि डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों का एक नया अध्याय शुरू किया। कांग्रेस पार्टी के लिए यह एक अपूरणीय क्षति है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top