बिलासपुर: मंच से बोली प्रतिभा सिंह - मैं तो खत्म ही कर रही थी यार, प्रतिभा सिंह हुई नाराज़

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार के दो साल के जश्न के दौरान बिलासपुर में एक अप्रत्याशित घटना ने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को नाराज कर दिया। प्रतिभा सिंह इस कदर नाराज़ हुई कि उनकी नाराजगी मंच से ही सबके सामने जाहिर हो गई।

पर्ची से बिगड़ा मूड

घटना तब हुई जब प्रतिभा सिंह मंच से जनता को संबोधित कर रही थीं और कांग्रेस संगठन की भूमिका पर चर्चा कर रही थीं। आपदा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते समय बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने उन्हें एक पर्ची थमा दी। पर्ची देखते ही प्रतिभा सिंह के चेहरे के भाव बदल गए। माना जा रहा है कि रैली के निर्धारित समय से देरी के कारण वक्त की कमी का जिक्र इस पर्ची में किया गया था। प्रतिभा सिंह ने मंच से ही प्रतिक्रिया दी और कहा, “ऐसा नहीं करते हैं।”

संगठन पर जोर

हालांकि नाराजगी के बावजूद प्रतिभा सिंह ने अपने भाषण में संगठन को मजबूत बनाने की बात कही। उन्होंने राजीव शुक्ला के बयान का हवाला देते हुए कहा, “संगठन मजबूत होगा तो सरकार मजबूत होगी।” लेकिन भाषण खत्म करते समय उन्होंने माइक पर यह भी कहा, “मैं खत्म ही कर रही थी यार… मैं लंबी चौड़ी बात नहीं करने वाली थी।”

भाषण के बाद भी नाराजगी

भाषण के बाद भी प्रतिभा सिंह नाराज नजर आईं। अपनी सीट पर लौटने के बाद उन्होंने बंबर ठाकुर से कहा, “ऐसा नहीं बोलना होता।” इस घटना ने कार्यक्रम के माहौल में असहजता पैदा कर दी।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top