Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Corruption: कर्मचारियों की कमाई हड़पने वालों से अभी तक नहीं हुई रिकवरी: शंकर

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
चंबा। हिमाचल प्रदेश में परिवहन निगम का स्वर्ण जयंती वर्ष मनाया जा रहा है। 2 अक्तूबर को निगम के 50 वर्ष पूरे हुए है, लेकिन स्वर्ण जयंती वर्ष के पहले महीने भी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पैंशन समय पर नहीं मिल रही है। सरकार पैशन देने में देरी कर रही है। वहीं निगम के चम्बा डिपो के मेहनतकश कर्मचारियों की कमाई के लाखों रुपए हड़पने वालों से अब तक रिकवरी नहीं गई।

मामले में परिवहन निगम ने 1 कर्मचारी को टर्मिनेट किया है। यह वात परिवहन निगम कर्मचारी संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने चम्बा में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि आरोपी को सीनियर ऑडिटर के पद से टर्मिनेट किया गया है। 

उसने 30 लाख 29 हजार 846 रुपए का गवन किया था। इसमें से अवतक करीव ३ लाख रुपए की ही रिकवरी हुई है। वाकी पैसा किस्तों में देने की वात कही, लेकिन अब तक पूरी रिकवरी नहीं हो पाई। 

शंकर सिंह ने कहा कि एच. आर.टी. सी. प्रदेश के तीव्र विकास की निशानी है। इसकी मजबूती के लिए व कर्मचारियों के चेहरों पर मुस्कान देखने के लिए उनके अधिकार समय पर दिए जाएं। इस स्वर्ण जयंती वर्ष में सरकार से परिवहन निगम के हर डिपो की जांच की मांग की जाएगी और चम्बा में हुए घोटाले के मामले में 3 महीने में रिकवरी नहीं हुई तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!