Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

IGMC में पर्ची बनवाने के लिए मरीज होंगे परेशान, 31 अगरस्त तक पैन डाउन स्ट्राइक

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। एक ओर जहां विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से आरंभ हो रहा है, वहीं वहीं दूसरी ओर राज्य के सबसे बड़े अस्पताल आई.जी.एम.सी. में उपचार करवाने आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि अस्पताल के आर. के. एस. कर्मचारियों ने मंगलवार से 31 अगस्त तक सुबह 8 से दोपहर बाद 2 बजे तक पैनडाऊन स्ट्राइक पर जाने का निर्णय ले लिया है।

हालांकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आर. के. एस. कर्मचारियों ने भेंट भी की है और उन्होंने आर. के. एस. कर्मियों की मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया है लेकिन वे आश्वासनों से संतुष्ट नहीं है, अपितु उनकी मांगों को पूरा करने संबंधी लिखित रूप में मिलता है तो वे अपनी स्ट्राइक से हटेंगे, अन्यथा 2 सितम्बर से वह पूरा दिन हड़ताल हड़त पर चले जाएंगे। ऐसे में 2 दिनों के अवकाश के बाद आई.जी.एम.सी. आने वाले मरीजों को पर्ची तक बनवाने में भारी परेशानी झेलनी होगी। हालांकि आर. के. एस. कर्मी यहां एक काऊंटर पर सिर्फ आपातकालीन सेवाओं के लिए पर्ची होगी और कैश लेंगे, अन्य ओ.पी.डी. के लिए टर पर्ची व कैश सुविधा बंद रहेगी।

पहले भी कर चुके हैं आर.के.एस. कर्मी हड़ताल, मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद ली थी वापस

आर. के. एस. कर्मियों को दिए गए रैगुलर पे स्केल की मांग को लेकर पहले भी ये कर्मी पैनडाऊन स्ट्राइक कर चुके है, जिसका मरीजो पर भारी असर पड़ा था। मुख्यमंत्री के आश्वासनों के बाद हड़ताल तो वापस ले ली गई लेकिन आज तक इनकी मांगे पूरी नहीं हुई है। आई. जी. एम.सी. व के.एन.एच. के 55 कर्मचारी वर्ष 2021 में 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा कर चुके है लेकिन इन्हें अभी तक अन्य आर. के. एस. कर्मियों की तरह रैगुलर पे स्केल नहीं मिला है। आर. के. एस. कर्मचारी यूनियन के प्रधान अरविंद पालने कहा कि आई.जी. एम. सी. मे 2016 में 36 कर्मचारियों को और उसके बाद 2019 में एक कर्मचारी को रेगुलर पे स्केल सरकार की नोटीफि केशन के आधार पर दिया जा चुका है।

आई. जी. एम. सी. की तर्ज पर नाहन वटांडा मैडीकल कालेज के कर्मचारियों को भी रैगुलेर पे स्केल मिल चुका है और उन्हें भी इसी तर्ज पर रैगुलर पे स्केल मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि 2021 में वे 8 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर चुके है लेकिन अभी तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले है जबकि इस बारे में कई बार मुद्दा उठाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें रेगुलर पेस्केल नहीं मिला तो मंगलवार से वे 6 घंटे की पैनडाऊन स्ट्राइक आरंभ करेंगे और यदि बावजूद इसके उनकी सुध नहीं ली तो 2 सितम्बर से पूरा दिन हड़ताल शुरू की जाएगी। 

मुख्यमंत्री को करवाया अवगत

उन्होंने कहा कि इस संबंध में आर. के. एस. कर्मचारियों ने सचिवालय में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों की हड़ताल से अवगत कराया। हालांकि मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव एम. सुधा देवी से इन कर्मियों की फाइल अपने ऑफिसभेजने को कहा। उन्होंने कहा कि यूनियन का यह भी फैसला है कि जब तक उन्हें कुछ लिखित में नहीं आता है, तब तक वे अपनी स्ट्राइक को बंद नहीं करेंगे, क्योंकि उन्हें पहले भी कई बार सिर्फ आश्वासन ही मिला है। यूनियन का कहना है कि इस महंगाई केदौर में इतनी कम तनख्वाह पर काम करना इनके बस की बात नहीं है और इस पे स्केल के मुद्दे को वे पहले भी कई बार सरकार के समक्ष ला चुके हैं पर 2 वर्ष बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई नतीजा नहीं निकला है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!