Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी का सबसे लंबा रूट हमीरपुर - अयोध्या हो सकता है बंद, निगम ने दिया यह कारण

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के तहत आते अवाहदेवी से HRTC द्वारा आयोध्या के लिए एक बस सेवा शुरू की गई थी। जिसे HRTC अब यह कहकर बंद करने का विचार कर रहा है कि यह बस रूट पूरी तरह निगम के लिए घाटे का सौदा है। हालांकि HRTC इस रूट को पूर्णत: बंद न करने की स्थिति में कुछ अन्य विकल्प पर विचार कर रहा है।

निगम ने दिया सवारियां कम होने का हवाला: बतौर रिपोर्टर्स, HRTC अवाहदेवी से आयोध्या चलने वाली बस को इस रूट पर पर्याप्त यात्री न मिलने के कारण व्यवस्था में कुछ परिवर्तन चाहता है। जिसके तहत बताया गया कि, इस बस सेवा को रोजाना चलाना बंद कर सप्ताह में किसी एक दिन ही चलाया जाएगा। निगम ने घाटे का हवाला देते हुए कहा कि, इस बस के लिए रोजाना पर्याप्त सवारियां नहीं मिल रही हैं। साथ ही HRTC का यह सबसे लंबा रूट भी है और सवारियां कम होने का कारण लगातार इस रूट से घाटा हो रहा है।

HRTC का है यह सबसे लंबा रूट: वहीं, HRTC के एमडी रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि HRTC का यह सबसे लंबा रूट है, जिसका घाटा सहन नहीं हो सकता। इसलिए यात्रियों को सुविधा देने के लिए निगम प्रबंधन इस बस को सप्ताह में एक दिन चलाए जाने पर विचार किया जा रहा है। इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है, मगर इसे अभी अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।

मार्च 2024 से शुरू की गई थी बस सेवा: बता दें कि, यह बस सेवा आयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद मार्च 2024 से शुरू की गई थी। मगर अब निगम के अनुसार इसमें सवारियां लगातार कम हो रही हैं। जिस कारण निगम प्रबंधन इसे बंद करने का विचार कर रहा है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!