Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हमीरपुर : किसी भी कीमत पर नहीं खोने देंगे हमीरपुर से मुख्यमंत्री, BJP मंडल अध्यक्ष ने दिया समर्थन

Anil Kashyap
By -
0
Rakesh Thakur BJP
File Photo 

न्यूज अपडेट्स 
हमीरपुर से मुख्यमंत्री को किसी भी कीमत पर खोने नहीं दिया जाएगा। राजनीति से ऊपर उठकर मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद को जनता की मदद से कायम रखा जाएगा। यह बात पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कही। 

राकेश ठाकुर सरकार के खिलाफ रचे गए षड्यंत्र के बाद पहली बार खुलकर मुख्यमंत्री के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि वह कई दशकों से भाजपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम करते आए हैं, लेकिन अफसोस है कि बाहर से लोगों को जिन्हें पार्टी से निकाल दिया गया था, उन्हें अब टिकट दे दी गई है। जनता सब देख रही है। 

सुजानपुर और बड़सर के उपचुनाव में धन-बल की कारगुजारी को चलने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का पद महत्वपूर्ण होता है, लेकिन कुछ लोग अपनी महत्वाकांक्षा के लिए इसे गंवाने पर तुले हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!