Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

बिलासपुर : ऑपरेशन लोटस भाजपा पर ही पड़ेगा भारी, जनता BJP को देगी करारा जवाब: सतपाल रायजादा

News Updates Network
By -
0
Satpal Raizada In Bilaspur
File Photo 

न्यूज अपडेट्स 
बिलासपुर, 15 अप्रैल: हमीरपुर लोकसभा चुनाव क्षेत्र से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी एवं ऊना विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कहा कि लोेेक सभा चुनाव से पूर्व प्रदेश में भाजपा द्वारा आपरेशन लोटस करने की कोशिश की गई जो लोक सभा चुनावों में भाजपा पर ही भारी पडेगा। वहीं , प्रदेश में छह सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भी लोगों में भारी गुस्सा है। कांग्रेस पार्टी लोक सभा की चारों सीटों के साथ साथ उपचुनाव की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। बल्कि जनता भाजपा को करारा जवाब भी देगी। 

उन्होंने भाजपा द्धारा जारी चुनावी घोषणा पत्र को झूठा जुुमला करार दिया। वह बिलासपुर स्थित इंदिरा भवन में सदर ब्लाक कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करार दिया। सतपाल रायजदा ने कहा कि इस उपचुनाव में कांग्रेस की लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि कांग्रेस के बागी एवं निष्कासित विधायकों से ही है। भाजपा द्वारा कांग्रेस से निष्कासित विधायकों को भाजपा में प्रत्याशी बनाने के चलते भाजपा नेता भी बौखलाहट में है। कांग्रेस ही नहीं बल्कि भाजपा नेता भी इन्हें सबक सिखाने को उतारू हैं। 

भाजपा में शामिल बागी विधायकों के शामिल होने से भाजपा कार्यकर्ता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे है। वह भी उनके खिलाफ है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में पहली बार भाजपा ने कथित तौर की खरीद.फरोख्त की जो परंपरा शुरू की हैए वह जनता के हितों से खिलवाड़ है। कथित लेनदेन को लेकर यह पूरा षडय़ंत्र भाजपा की ओर से रचा गया है। वहीं , उन्होंने तीन निर्दलीय विघायकों द्धारा त्याग पत्र देने के मसले पर सवाल उठाए। 

इस अवसर पर उन्होंने एक प्रश्न के उतर में कहा कि अगर  उन्हें पार्टी की ओर से प्रत्याशी बनाया जाता है तो वह तनए मन से जनता की सेवा करेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की तरह जनता को बीच मझधार में नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि आपदा के समय केंद्रीय मंत्री को जनता की याद नहीं आई। न ही संसद में उन्होंने प्रदेश के हितों की पैरवी की। करोड़ों रुपये का नुकसान आपदा के दौरान हुआ लेकिन केंद्रीय मंत्री इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करवा पाए।अगर उन्हे लोक सभा में जाने का अवसर मिला। तो वह प्रदेश के मुददों को प्रमुखता से उठाएंगें  इसके अलावा प्रदेश के भाजपा समर्थित 25 विधायकों ने भी आपदा को लेकर लाए गए बिल पर हस्ताक्षर करने से पूरी तरह से इंनकार कर दिया था। 

उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेता प्रदेश में आई आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाने को लेकर सहयोग करते तो प्रदेश की जनता को लाभ मिलना था। लेकिन भाजपा नेताओं को जनता से नहीं बल्कि सत्ता से मोह है। सरकार की गारंटियों को लेकर सतपाल रायजादा ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने महज डेढ़ साल के कार्यकाल में ही अपनी पांच गारंटियों को पूरा कर दिया है। लेकिन भाजपा नेताओं ने इस पर भी अपनी आपत्ति जताई। 

इस दौरान सदर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विजय डोगरा, एडवोकेट  प्रवीण शर्मा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस सेवा दल की प्रमुख रीना पुंडीर, गौरव शर्मा जिला पार्षद, नगर पार्षद नवीन वर्मा, अजय कुमार सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!