शिमला शहर में दो बजे तक नहीं चलेगी एचआरटीसी बसें, जानिए क्यों लिया यह फैंसला

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला। राजधानी में सोमवार को होली के चलते कम बसों का संचालन होगा। दिनभर बसों में सफर करने के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

हिमाचल पथ परिवहन निगम शहर में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक बसों का संचालन बंद रखेगा। इसके साथ ही 30 फीसदी निजी बसें ही शहर में दौड़ेंगी।

एचआरटीसी ने होली में ज्यादा भीड़-भाड़ के चलते कुछ समय के लिए बसों का संचालन बंद रखने का फैसला लिया है। निगम के अनुसार लोग होली का पर्व धूमधाम से मनाते हैं। सड़कों पर लोगों की खासी भीड़ रहती है। बसों के चलने से कोई हादसा पेश न आए इसलिए दोपहर 2:00 बजे तक बसों का संचालन बंद रहेगा। दोपहर 2:00 बजे के बाद बसें अपने निर्धारित रूटों पर चलनी शुरू हो जाएंगी। इसके अलावा लोगों को घर जाने के लिए कोई परेशानी न झेलनी पड़े इसलिए शाम के समय के सभी बस रूटों का संचालन किया जाएगा। 

दूसरी ओर निजी ऑपरेटर भी शहर में 30 फीसदी ही बसों का संचालन करेंगे। निजी बस ऑपरेटर यूनियन के महासचिव सुनील चौहान ने बताया कि होली के चलते सवारियां नहीं मिलती हैं। इसके साथ ही सड़कों पर लोगों की भीड़ रहती है। इसलिए कई ऑपरेटर अपनी बसें खड़ी रखेंगे। 30 फीसदी बसों का ही शहर में संचालन होगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top