पंजाब में दो दिन पहले DSP बने वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप का आरोप, हिमाचल से संबंध रखते है वरुण, मामला दर्ज

Anil Kashyap
0
न्यूज अपडेट्स 
पंजाब में 2 दिन पहले DSP बने भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी वरुण कुमार पर नाबालिग लड़की से रेप के आरोप लगे हैं। हैदराबाद की रहने वाले लड़की का आरोप है कि वरुण ने उसे इंस्टाग्राम पर फंसाया। इसके बाद उसके साथ 5 साल तक रेप किया। वरुण के खिलाफ बेंगलुरु में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में बेंगलुरु पुलिस की टीम पंजाब और हिमाचल में रेड करने के लिए पहुंची है।

हालांकि इसे लेकर पंजाब पुलिस के पास कोई इनपुट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वरुण को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। हॉकी टीम के डिफेंडर वरुण को बीते रविवार (4 फरवरी) को पंजाब के CM भगवंत मान ने DSP का नियुक्ति पत्र सौंपा था। उनका जन्म हिमाचल में हुआ, लेकिन अब वह परिवार के साथ जालंधर में रहते हैं। वह ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल विजेता टीम में शामिल रहे हैं।

युवती बोली- शादी का झांसा दिया: बेंगलुरु पुलिस को दिए गए बयानों में लड़की ने बताया कि एयर होस्टेस है। 17 साल की उम्र में वह 2019 में इंस्टाग्राम के माध्यम से वरुण कुमार के संपर्क में आई। तब वरुण भारतीय खेल प्राधिकरण में ट्रेनिंग ले रहे थे। इसके बाद वरुण ने शादी का झांसा देकर रेप किया है। ये सिलसिला पिछले करीब पांच साल से चल रहा था। अब वह 21 वर्ष की है। अब उसने शादी से मना कर दिया है।

वरुण के पिता बोले- मामले के बारे में नहीं पता: वहीं वरुण के पिता ब्रह्मानंद ने कहा है कि उन्हें फिलहाल नहीं पता कि ये क्या मामला है। वरुण का फोन बंद चल रहा है। उससे बात करने के बाद ही कुछ बता पाऊंगा कि मामला क्या है। वरुण फिलहाल ओडिशा में भारतीय हॉकी टीम के कैंप में गया हुआ है। उससे बात होने के बाद मामला क्लियर हो पाएगा। वरुण का जन्म 25 जुलाई 1995 को हुआ था। वह हिमाचल के चंबा जिले के डलहौजी के रहने वाले हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर है। फिलहाल वह पंजाब में जालंधर के मिट्ठापुर गांव में रह रहे हैं।

11 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को दिए थे नियुक्ति पत्र: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 11 इंटरनेशनल खिलाड़ियों को बीते रविवार (4 फरवरी) को चंडीगढ़ स्थित आवास पर क्लास-वन सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे थे। इसमें भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, दिलप्रीत सिंह, वरुण कुमार, शमशेर सिंह और शॉटपुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को DSP नियुक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top