मंडी चंडीगढ़ हाईवे पर दो कारों में भयानक टक्कर, हादसे में चार घायल

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
मंडी, 06 फरवरी: मंडी-चंडीगढ़ हाईवे पर भौर के पास दो वाहनों की टक्कर से चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनका नागरिक अस्पताल सुंदनगर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब 11:00 बजे बल्ह क्षेत्र के गागल में शादी समारोह में शामिल होकर सुंदरनगर निवासी देवेंद्र कुमार व उनका परिवार घर लौट रहा था। 

इस दौरान सामने से गलत लेन से तेज रफ्तार कार ने भौर के समीप उनकी कार को टक्कर मार दी। इससे देवेंद्र कुमार के साथ उसकी पत्नी, बेटी, बहन व उसकी दो बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नागरिक अस्पताल सुंदरनगर पहुंचा कर उपचार दिलाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top