न्यूज अपडेट्स
देवभूमि में आजकल बच्चियों के साथ हो रहे दुष्कर्म और छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से सामने आया है, जहां एक युवक ने 16 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
उसने बताया कि उसने इस वारदात को अंजाम अपने ट्रक में दिया। पीड़िता का कहना है कि युवक ने उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया है। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
अचानक हुआ पेट दर्द: पुलिस के अनुसार, बुधवार को 16 वर्षीय लड़की ने अपनी मां के साथ रामपुर बाजार आई थी। इस दौरान उसने अपनी मां को बताया कि उसे पेट दर्द हो रहा है। इसी बीच उसने मां को बताया कि पिछले चार-पांच महीने से उसे पीरियड्स नहीं आ रहे हैं।
ट्रक में किया था दुष्कर्म: इसके बाद उसने मां को सब सच बताते हुए बताया कि अगस्त, 2023 में जिला बिलासपुर का निवासी विशाल रामपुर आया था। इस दौरान वह उससे मिला था और खोपरी और राचोली नाम की जगह पर उसने अपने ट्रक में उसके साथ दो बार दुष्कर्म किया था।
सलाखों के पीछे होगा आरोपी: इसके बाद लड़की की मां ने रामपुर थाने आकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और जल्द से जल्द आरोपी को सलाखों के पीछे डालने की अपील की।
लड़की को मेडिकल के लिए भेजा: मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर बिलासपुर के युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।