सीएम सुक्खू ने बागी विधायकों पर कही बड़ी बात, पांच साल चलेगी सरकार, जानें और क्या कहा

News Updates Network
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 29 फरवरी: हिमाचल में राज्यसभा सीट के चुनाव के बाद से कांग्रेस में आए भूचाल को आखिरकार दो दिन की कड़ी मेहनत के बाद खत्म कर दिया गया है। पर्यवेक्षकों ने दो दिन तक सभी विधायकों मंत्रियों सहित सीएम सुक्खू, डिप्टी सीएम, प्रतिभा सिंह से अकेले अकेले में बात की और उन सब के बीच पनपे गुस्से को शांत कर दिया है।

आज सभी नेता एक साथ मीडिया के सामने आए और बड़े खुलासे किए। इस दौरान सीएम सुक्खू ने राज्यसभा सीट गंवाने के लिए खुद को जिम्मेदार माना और अपनी गलती भी मानी। वहीं उन्होंने छह बागी विधायकों को लेकर भी बड़ी बात कही है।

सीएम सुक्खू ने साफ कहा है कि बागी विधायक मेरे छोटे और बड़े भाई हैं। उन्हें बरगलाया गया है। अगर यह विधायक वापस आना चाहें तो पार्टी में उनका स्वागत है। उन्होंने कहा है कि अब सरकार और संगठन मिलकर लोकसभा चुनाव में उतरेंगे और चारों सीटों पर बड़ी जीत हासिल करेंगे।

सीएम सुक्खू ने मानी अपनी गलती: वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी अपनी गलती मान ली है। सीएम सुक्खू ने कहा कि उनकी वजह से ही राज्यसभा की एक सीट कांग्रेस के हाथ से चली गई। लेकिन अब सब कुछ साफ हो गया है। मंत्रियों विधायकों के बीच जो भी मसले थे उन्हें सुलझा लिया गया है। अब सब मिलकर एक साथ काम करेंगे और लोकसभा चुनावों में एक टीम बनकर मैदान में उतरेंगे। 

हिमाचल में पांच साल चलेगी कांग्रेस की सरकार: कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक डीके शिवकुमार व भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार पांच साल तक चलेगी। सरकार और संगठन में समन्वय के लिए कांग्रेस पार्टी छह सदस्यों की एक कमेटी गठित की जाएगी। जिसमें सीएम, डिप्टी सीएम प्रदेशाध्यक्ष सहित तीन अन्य सदस्य बनाए जाएंगे। इस कमेटी का काम आपस में सहमति बनाकर काम करने का होगा। इसके अलावा कोई भी विधायक, पदाधिकारी सरकार के बारे में मीडिया में नहीं जाएंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने वापस लिया इस्तीफा: वहीं पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ल ने कहा कि पार्टी में सब कुछ ठीक है। सरकार पूरी तरह से स्थिर है। विक्रमादित्य सिंह ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। अब सभी नेता एकजुट होकर लोकसभा चुनावों की तैयारी करेंगे। सभी विधायकों से बात की गई है। उनके जो भी मसले थे उन्हें सुलझा लिया गया है।

राज्यसभा सीट खोने का दुख: वहीं सीएम सुक्खू ने माना है कि उनकी गलती के चलते ही हिमाचल की राज्यसभा सीट बीजेपी के पास चली गई है। उन्होंने कहा कि यह सारा खेल बीजेपी ने रचाया था। उन्होंने ही मेरे इस्तीफ की अफवाह को फैलाया, ताकि सरकार को गिराया जा सके। लेकिन उनकी यह ओछी राजनीति उनके काम नहीं आएगी। इसका जवाब जनता उन्हें आने वाले दिनों में देगी।

बागी नेता हमारे भाई, वापस आने पर उनका स्वागत: वहीं सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के छह बागी विधायकों पर भी बड़ी बात कही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि बागी विधायक उनके भाई हैं। अगर वह वापस आना चाहें तो उनका पार्टी में स्वागत है। प्रतिभा सिंह ने भी एकजुट होकर लोकसभा चुनावों की चारों सीटें जीतने का दावा किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन के बीच कुछ मतभेद थे जो अब खत्म हो गए हैं। अब संगठन और सरकार मिलकर लोकसभा चुनाव की चारों सीटें जीतेगी और फिल्ड में उतर कर काम किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top