न्यूज अपडेट्स
ऊना, 05 दिसंबर : उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सर्किट हाउस में पत्रकार जांच करवा लें जयराम वार्ता को संबोधित करते हुए धार्मिक पर्यटन के संदर्भ में प्रदेश के रोडमैप का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दृढ़ संकल्प है और धार्मिक पर्यटन पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है।
इसके लिए पड़ोसी राज्यों की सरकारों से भी लगातार वार्तालाप किया जा रहा है। इसी कड़ी में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी मुलाकात करते हुए मामले को उठाया गया है।
अग्निहोत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर द्वारा महादेव एप घोटाले के तार हिमाचल से जुड़े होने की बात का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार है, नेता प्रतिपक्ष जब चाहे इस मामले की जैसे मर्जी जांच करवा सकते हैं।