न्यूज अपडेट्स
मंडी, 03 दिसंबर: राज्य लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा की संयुक्त परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए है, जिसमें सुंदरनगर की रहने वाली 27 वर्षीय सुष्मिता शर्मा ने सफलता हासिल की है। सुष्मिता अब सिविल जज होंगी।
सुंदरनगर उपमंडल के महादेव की रहने वाली सुष्मिता ने पहले ही प्रयास में यह कामयाबी हासिल की है। अब तक वह एसिस्टेंट लीगल ऐड कांउसल पद पर मंडी में सेवाएं दे रही थीं।
सुष्मिता ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय पिता रवि कुमार गौड और माता नीना देवी को दिया है। सिविल जज के पद पर चयन होने से सुष्मिता काफी खुश हैं।
सुष्मिता की शिक्षा सुंदरनगर के एक निजी स्कूल से हुई। इसके उपरांत वर्ष 2019 में एचपीयू से लॉ की और वर्ष 2022 में एलएलएम की पढ़ाई पूरी की। सुष्मिता का कहना है कि इस सफलता से उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।