Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रणधीर शर्मा बोले - सीएम सुक्खू का बयान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाला, सुक्खू नॉन प्लेइंग प्लेयर

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू टूरिस्टों के 'झूमने' को लेकर दिए बयान पर घिरते जा रहे हैं। भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाला है। जिस तरह से CM ने बयान दिया और इसमें शब्द इस्तेमाल किए, वो किसी मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देते।

रणधीर शर्मा ने कहा कि सुक्खू ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को भी ठेस पहुंचाई है। ऐसा लग रहा है कि मुख्यमंत्री नशे को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि CM के बयान से ऐसा लग रहा है जैसे टूरिस्ट यहां नशा करने आते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि अधिकतर पर्यटक पहाड़ों पर यहां की प्राकृतिक सुंदरता का मजा लेने पहुंचते हैं। इसलिए भाजपा CM के इस बयान की निंदा करती है।

असामाजिक तत्वों को बढ़ावा: रणधीर ने कहा कि उन्हें आशंका है कि इस बयान की आड़ में असामाजिक तत्व प्रदेश में घुसकर कानून व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं। इसलिए उन्होंने मुख्यमंत्री से यह बयान वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को बिगाड़ने का अधिकार किसी को नहीं दिया जा सकता है। 

पुलिस करे अपनी कार्रवाई: भाजपा विधायक ने पुलिस से अपील की है कि कानून व्यवस्था का पालन किया जाए। देवभूमि एवं शांत प्रदेश हिमाचल में किसी को भी हुडदंग मचाने की इजाजत नहीं होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने दिया था ये बयान: मुख्यमंत्री सुक्खू ने बीते 25 दिसंबर को रिज पर विंटर कार्निवाल में सार्वजनिक मंच से कहा था कि जो पर्यटक नए साल पर झूम जाएगा, उसे हवालात की सैर न करवाकर होटल में ठहराया जाएगा। इस बयान पर कुछ लोग तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब भाजपा ने भी सरकार पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के लोगों के साथ मुख्यमंत्री ने सख्ती की बात कही है। यह सही नहीं है। एक प्रदेश में दो तरह के कानून नहीं हो सकते।

सुक्खू सरकार में नॉन प्लेइंग खिलाड़ी पहली बार देखे: रणधीर शर्मा ने कहा कि हमने ये तो सुना था कि नॉन प्लेइंग कैप्टन होता है, लेकिन सुक्खू सरकार में नॉन प्लेइंग प्लेयर भी है। उन्होंने कहा कि दो मंत्री को बने हुए लगभग दो सप्ताह बीत गए है। मगर अब तक उन्हें विभाग नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि अब ये नागपुर व दिल्ली जाकर जो मर्जी रणनीति बना लें, कोई फायदा मिलने वाला नहीं और प्रदेश की चारों सीटें भाजपा जीतकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!