Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल: रेप का शिकार हुई पंजाब की मॉडल- आरोपी जगतार सिंह फरार, लुधियाना पहुंची हिमाचल पुलिस

Anil Kashyap
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 30 दिसंबर: हिमाचल के शिमला में रेप का शिकार हुई पंजाब की 23 वर्षीय मॉडल की तबीयत खराब हो गई है। वह फिलहाल शिमला में है। पुलिस ठीक होने के बाद कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराएगी। उसे कुछ टेस्ट भी बाकी हैं। इस बीच हिमाचल पुलिस रेप के आरोपी जगतार सिंह संधू को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब के लुधियाना पहुंच गई है। आरोपी लुधियाना के धर्मकोट एरिया का रहने वाला है। पुलिस उसे काबू कर शिमला लाएगी।

जानकारी के अनुसार पंजाब के जालंधर की रहने वाली मॉडल को जगतार सिंह संधू 22 दिसंबर को अपने साथ शिमला लाया था। वह दोनों रात में यहां के एक नामी होटल में ठहरे। पीड़िता के अनुसार वह शिमला शूटिंग के लिए आईं थी और रात को जगतार सिंह संधू ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

मॉडल ने इसकी शिकायत 27 दिसंबर को न्यू शिमला महिला थाना में दी। पुलिस ने रेप की धाराओं में मामला दर्ज कर पिछले कल ही पीड़िता का मेडिकल करवाया और एक टीम गठित कर देर रात लुधियाना के लिए रवाना की। इस बीच शिमला में मॉडल की तबीयत बिगड़ गई। इससे पीड़िता के अभी कुछ टेस्ट होने बाकी है। पीड़िता की तबीयत ठीक हुई तो आज ही उसके जज के सामने बयान करवाए जाएंगे। पीड़िता विवाहित बताई जा रही है।

होटल कर्मचारियों से पूछताछ: शिमला पुलिस उस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर चुकी है जहां पर मॉडल और जगतार सिंह संधू रुके थे। सूत्र बताते है कि पुलिस ने होटल के CCTV कैमरे भी खंगाल लिए हैं, जिसमें दोनों की होटल में मौजूदगी देखी जा सकती है। SHO महिला थाना ज्योति ने बताया कि पुलिस ने बीती रात ही आरोपी की धर पकड़ के लिए टीम पंजाब भेज दी है। जल्द उसकी गिरफ्तारी होगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!