हिमाचल : कार और बाइक की जोरदार टक्कर, दो छात्राएं घायल एक की स्थिति नाजुक

Anil Kashyap
0
पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत आती पुलिस चौकी रैहन के देहरी में शुक्रवार को एक स्विफ्ट डिजायर कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। इससे बाइक पर सवार दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल लड़कियों में एक की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। 

जानकारी के अनुसार मिन्ता और गदरोली निवासी दो छात्राएं शुक्रवार सुबह रैहन की तरफ से देहरी कॉलेज जा रही थीं। ऐसे में देहरी वाटर सप्लाई ऑफिस के सामने राजा का तालाब की तरफ से आ रही स्विफट कार न.एचपी 88–0917 चालक ने विपरीत दिशा में जाकर जोरदार टक्कर मारकर बाइक सवार न.एचपी 88–0376 दोनों छात्राओं को घायल कर दिया। जिससे छात्रा प्रेरणा और आरजू गंभीर रूप से घायल हो गईं। 

गंभीर रूप से घायल छात्रा मिन्ता प्रेरणा को परिजन पठानकोट के निजी अस्पताल में ले गए। जबकि आरजू निवासी गदरोली को  सिविल अस्पताल नूरपुर भेजा गया है। इस दौरान जोरदार टक्कर की आवाज से आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच घटना की सूचना रैहन पुलिस चौकी को दी गई। 

हैड कांस्टेबल संजीव और दिनेश घटनास्थल पर तत्काल पहुंच गए। और उन्होंने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी। खबर लिखे जाने तक दोनों घायल छात्राओं में से गंभीर रूप से घायल छात्रा प्रेरणा की स्थिति की जानकारी पता नहीं चल पाई है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top