Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

एचआरटीसी: बसों के फ्लाईओवर से जाने पर प्रबंधन ने लगाई रोक, यात्रियों की सुविधा के लिए फैंसला

News Updates Network
By -
0
न्यूज अपडेट्स 
शिमला, 04 अगस्त : एचआरटीसी प्रबंधन ने चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच फ्लाईओवर से निगम की बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। प्रबंधन की ओर से कंट्रोल रूम प्रभारियों को इसे लेकर चालक- परिचालकों को अवगत करवाने के निर्देश दिए हैं।

फ्लाईओवर पर बस पकड़ी गई तो संबंधित बस के चालक परिचालक पर जुर्माना किया जाएगा और नोटिस भी जारी होगा। एचआरटीसी प्रबंधन को शिकायत मिल रही थी कि चंडीगढ़ से दिल्ली रूट पर आवाजाही करने वाली बसें फ्लाईओवर का इस्तेमाल कर रही हैं। इससे मुख्य सड़क पर यात्रियों फ्लाईओवर से चलने के कारण बस स्टॉपों पर यात्रियों को नहीं मिल रही थी। 

इससे निगम को वित्तीय नुकसान भी हो रहा है। निगम प्रबंधन ने बसों का संचालन फ्लाईओवर से न कर मुरथल, समालखा, पानीपत, घरौंडा, करनाल, कुरुक्षेत्र, पिपली, शाहबाद और अंबाला से होकर जाने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही इन स्थानों पर यात्रियों के लिए बसें भी रोकनी होंगी। आदेशों की अनुपालना करने के लिए निगम ने चंडीगढ़ और दिल्ली के बीच फ्लाईओवर पर औचक निरीक्षक भी किया जाएगा, हालांकि वोल्वो बसों को इससे छूट रहेगी।

निगम प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि निगम की आय में बढ़ोतरी और यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़-दिल्ली के बीच चलने वाली बसों को फ्लाई ओवर के स्थान पर मुख्य सड़क से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!