हिमाचल प्रदेश पुलिस का नाम देश भर की सबसे सभ्य और शांत पुलिस फ़ोर्स के तौर पर लिया जाता है। मगर सूबे के कुछ पुलिस कर्मी बीते कुछ दिनों से हिमाचल पुलिस की इस बेहतरीन छवि को दागदार करने का काम करने में जुटे हुए हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही सूबे के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन से पुलिस कर्मियों द्वारा ड्यूटी के दौरान ही नशा करने का मामला सामने आया था।
पोक्सो एक्ट की धारा लगाई गई
इसके बाद अब ताजा मामला सूबे के सोलन जिले से निकलकर आ रहा है, जहां एक पुलिस वाले पर बच्चे के साथ रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने भी आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ मिली शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में आरोपी पुलिस कर्मी के खिलाफ पोक्सो एक्ट की धारा लगाई गई है।
कुछ दिन पहले ही ली थी वालंटियर रिटायरमेंट
सामने आ रही जानकारी के अनुसार एक बच्चे के साथ इस कुकृत्य को अंजाम देने वाला पुलिस कर्मी कुछ दिनों पहले ही वालंटियर रिटायरमेंट ले चुका है। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस वाले ने सोलन जिले में पड़ते जवाहर पार्क के पास में इस कुकृत्य को अंजाम दिया है।
छानबीन में जुट गई है पुलिस
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने की पुष्टि पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा के द्वारा की गई है। उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत सेक्शन 8 और 12 के अन्तर्गत केस दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में छानबीन को आगे बढ़ाया जा रहा है।