एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम हुए कम, यहां जानिए नया रेट

News Updates Network
0
महंगाई की मार झेल रही हिमाचल की जनता के लिए थोड़ी सी राहत मिली है। हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 171 रुपए कम कर दिए हैं। यानी की अब एक सिलेंडर पर 171 रुपए कम लेगेंगे। हालांकि सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं को इस तरह की कोई राहत नहीं दी है।

व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 171 रुपए हुए कम

बता दें कि हिमाचल में अब व्यावसायिक एलपीजी गैस सिलेंडर 171 रुपए सस्ता होने से अब उपभोक्ताओं को इसके लिए 2040.50 रुपए चुकाने होंगे। सरकार द्वारा व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर के दाम कम करने से उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल है। उन्होंने सरकार का धन्यवाद भी अदा किया है। 

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली कोई राहत

वहीं प्रदेश की सुक्खू सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के उपभोक्ताओं को मई माह में कोई राहत नहीं दी है। सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों मे कोई कमी नहीं की है। उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलेंडर अप्रैल माह की ही तरह मई माह में भी 1205 रुपए में ही मिलेगा। 

हर माह बदलते हैं एलपीजी के दाम

बता दें कि गैस एजेंसियां हर माह एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव करती है। जिससे कभी एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम बढ़ जाते हैं, तो कभी यह दाम कम हो जाते हैं। एक अप्रैल को भी व्यावसायिक गैस सिलेंडर की कीमतों में कमी आई थी। 

पिछले महीने कमर्शियल कुकिंग के लिए एलपीजी और इंडस्ट्रियल गैस सिलेंडर के लिए आरएसपी की कीमत में 89.50 रुपए की गिरावट आई थी। हालांकिए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top