Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पुलिस विभाग में भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट, यहां जाने पूरी डिटेल

News Updates Network
By -
0
शिमला, 23 मई - हिमाचल में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के युवाओं का वर्दी पहन कर लोगों की सेवा करने का सपना अब जल्द ही पूरा होगा। हिमाचल में जल्द ही पुलिस विभाग में भर्ती होने जा रही है। यह भर्ती हिमाचल पुलिस कांस्टेबल के पदों पर होगी। 

1226 पुलिस कांस्टेबलों के पदों पर निकली भर्ती

मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल पुलिस विभाग में कांस्टेबल के 1226 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसमें 877 पद पुरुष कांस्टेबल के तो 292 महिला कांस्टेबल के पद भरे जाएंगे। इसके अलावा पुलिस विभाग में ही 57 चालकों के पदों पर भी भर्ती होगी। पुलिस मुख्यालय ने इस भर्ती का प्रपोजल हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को भेज दिया है।

पुलिस विभाग करेगा सीधी भर्ती

बताया जा रहा है कि यह पुलिस कांस्टेबल भर्ती पुलिस विभाग द्वारा सीधी भर्ती के माध्यम से की जाएगी। जिसकी तैयारी शुरू हो गई है। प्रदेश सरकार से मंजूरी मिलते ही हिमाचल में पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती के निकलने से युवाओं में खासा उत्साह होगा। 

जिला और कैटेगरी बाइज मांगा ब्यौरा

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के शुरू होने से पहले प्रधान सचिव गृह ने पुलिस विभाग से हर जिला से जिलावार और कैटेगरी वाइज ब्यौरा मांगा है। यह सारा डाटा वित्त विभाग को दिया जाएगा। पुलिस मुख्यालय से यह सारा ब्यौरा मिलने के बाद ही प्रदेश की सुक्खू सरकार इस भर्ती प्रक्रिया पर कोई फैसला लेगी।

पहले की पुलिस भर्ती में हो चुका था बड़ा घोटाला

बता दें कि इससे पहले हुई हिमाचल पुलिस भर्ती प्रक्रिया में पेपर लीक का मामला भी सामने आया था। पेपर लीक का यह मामला अभी तक चल रहा है। इस मामले में कई लोगों की गिरफ्तारियां भी हुई थी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!