हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपनी पुरानी ऑल्टो कार में विधानसभा पहुंचे। सीएम को पुरानी कार में देखकर यहां तैनात पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। जैसे ही सीएम कार से उतरे, पुलिस कर्मियों ने उन्हें सैल्यूट किया।
बता दें मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल का पहला बजट 17 मार्च को पेश करेंगे। वित्तीय वर्ष 2023-24 का यह बजट 29 मार्च को पारित किया जाएगा। राज्य की 14वीं विधानसभा का यह दूसरा सत्र होगा।
यह बजट सत्र 6 अप्रैल को संपन्न होगा। मंगलवार को सत्रारंभ में मुख्यमंत्री सबसे पहले अपने मंत्रियों का परिचय दिया। उसके बाद सदन में पूर्व मंत्री मनसा राम के देहांत पर शोकोद्गार प्रस्ताव पर विधानसभा सदस्यों के वक्तव्य हुए।