Himachal News: पंजाब में जेल में गैंगवार पर सीएम सुक्खू बोले- भगवंत मान सक्षम, वे जानते हैं कैसे क्या करना है

News Updates Network
0
Himachal News: CM Sukhu said on gang war in jail in Punjab – Bhagwant Maan Saksham, he knows how to do what
CM Sukhvinder Singh: File Photo 

पंजाब के तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में हुए गैंगवार पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) ने कहा कि जो परिस्थिति थी वो कैसे पैदा हुई उस दृष्टि से पंजाब सरकार (Punjab Government) को देखना चाहिए। 

जो घटना हुई उसे संभालने में मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Maan) सक्षम हैं। वे जानते हैं कि कैसे क्या करना है। पत्रकारों ने सीएम सुक्खू से सवाल पूछा था कि क्या आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) पंजाब में सरकार चलाने और कानून व्यवस्था संभालने में सक्षम है।

गौर हो कि जेल (Prison Gangwaar) में हुए गैंगवार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी मनदीप सिंह तूफान और मनमोहन सिंह की मौत हो गई है। वहीं बठिंडा निवासी केशव गंभीर रूप से घायल है। तीनों के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Ok, Go it!
To Top