Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Bilaspur News: ट्रक ऑपरेटरों का आज से सीमेंट प्लांट के सामने धरना, अल्ट्राटेक ने बढ़ाया 13 पैसे भाड़ा

News Updates Network
By -
0
बिलासपुर, 11 फरवरी - सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा तय नहीं होने से नाराज बरमाणा के ट्रक ऑपरेटर शनिवार से सीमेंट प्लांट के सामने तंबू लगाकर अनिश्चितकाल के लिए धरना देंगे। साथ ही सीमाओं पर नाकाबंदी करने के लिए समितियों का गठन किया जाएगा। उधर, अदाणी कंपनी के मालभाड़ा विवाद हल न करने के बीच अल्ट्राटेक कंपनी ने सीमेंट ढुलाई मालभाड़ा प्रति टन 13 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया है। पहले यह भाड़ा 10.58 रुपये था, जो अब 10.71 रुपये कर दिया है। दूसरी ओर दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 13 फरवरी को शिमला सचिवालय में बैठक करेंगे।

उधर, शनिवार को बागा स्थित अल्ट्राटेक की सभी सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों के साथ भी बरमाणा जिला ट्रक सभा की बैठक होगी, जिसमें सीमेंट सप्लाई बंद करने पर चर्चा होगी। इसके अलावा निर्णय लिया है कि सभा से जुड़े सभी डीलर अंबुजा और एसीसी सीमेंट की ब्रिकी नहीं करेंगे। सभा ने सभी सदस्यों से अपील की है कि कोई भी सदस्य सीमेंट और बजरी, रेता का ढुलान न करें। बीडीटीएस के महासचिव प्रदीप ठाकुर ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर प्रदेश की सीमाएं सील कर बाहर से सीमेंट लेकर आने वाले ट्रकों को रोकेंगे।

उधर, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दाड़लाघाट के ट्रक ऑपरेटरों को 13 फरवरी को दोपहर 3:00 बजे सचिवालय में वार्ता के लिए बुलाया है। इसमें ट्रक ऑपरेटरों की कोर कमेटी की 16 सदस्यीय टीम जाएगी। शुक्रवार को ऑपरेटरों ने दाड़लाघाट में बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि ऑपरेटरों का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस समस्या को लेकर मिलेगा। इसे लेकर 10-10 सदस्यों की दो कमेटियां बनाई हैं। एक कमेटी प्रधानमंत्री और दूसरी मुख्यमंत्री से मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!