Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

Himachal News: मोदी सरकार महंगाई रोकने और रोजगार देने में विफल रही : प्रतिभा सिंह

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार रोेजगार देने और महंगाई रोकने में विफल रही है। कांग्रेस प्रदेश में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत जोगिंद्रनगर से करेगी। यह 30 मार्च तक चलेगा। 

अभियान के लिए नियुक्त केंद्रीय प्रभारी रघुवीर सिंह मीणा और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त उपस्थित रहेंगे। यह अभियान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  का ही एक हिस्सा हैं। देश मे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का पूरा समर्थन मिला है।

कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा का समापन 30 जनवरी को श्रीनगर में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होगा। इस दिन प्रदेश, जिला और ब्लॉक कार्यालयों में भी तिरंगा फहराया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों से देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी भाजपा की देन हैं। अकारण नोटबंदी से देश की अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। 

बेरोजगारी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता में आने से पहले हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कही थी। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इन सब मुद्दों को लेकर राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान में प्रदेश के हर घर मे दस्तक देगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!