Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

भारत जोड़ो यात्रा लिखेगी स्वर्णिम भारत का भविष्य : संदीप सांख्यान

News Updates Network
By -
0
Bharat Jodo Yatra will write the future of golden India Sandeep Sankhyan
संदीप संख्यान (फाइल फोटो)

बिलासपुर, 21 नवंबर - हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के वरिष्ठ प्रवक्ता ने कहा कि देश मे राहुल गांधी के द्वारा शुरू की भारत जोड़ो यात्रा आने वाले समय में भारतवर्ष के स्वर्णिम भविष्य को लिखेगी। आने लोकसभा चुनावों में यह यात्रा एक अहम किरदार निभाएगी और देश मे एक सौहार्दपूर्ण वातावरण तैयार करेगी। 

उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा शुरू किया गया एक जन आंदोलन है जिसका उद्देश्य नई दिल्ली में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की कथित विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ देश को एकजुट करना है। इसे राहुल गांधी और तमिल नाडु के मुख्यमंत्री मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन द्वारा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी में लॉन्च किया गया था। इसे मूल्य वृद्धि, बेरोजगारी, राजनीतिक केंद्रीकरण और विशेष रूप से "भय, कट्टरता" की राजनीति और "नफरत" के खिलाफ लड़ने के लिए बनाया गया है। 

संदीप सांख्यान ने कहा कि यह यात्रा देश को एक सूत्र में बांधेगी और सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक दशा और दिशा को सुधारेगी। भारत जोड़ो यात्रा ने देश के जनमानस को एक सूत्र में बांध रही है वहीं देश की विभाजन कारी ताकतों की भी नींद हराम हुई है। जो जन समर्थन भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा वह आपने आप में एक अविश्वसनीय है। यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई और कन्याकुमारी में समाप्त होगी। यह 3,570 किमी लंबी, 150-दिवसीय 'नॉन-स्टॉप' पदयात्रा होगी जो देश भर के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश को कवर करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी दिन में लोगों से लगातार मिल रहे हैं और अस्थाई आवास ही रह रहे हैं।

यात्रा पूरी तरह पैदल चलकर ही सम्पन्न होगी। इस यात्रा के यात्रियों को प्रतिदिन कुल 23 किमी की दूरी तय करनी है। इस यात्रा में देश के युवाओं और महिलाओं का भी भारी समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा देश मे सकारात्मक बदलाव अवश्य करेगी।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!