Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

हिमाचल : प्रियंका गांधी 31 को कुल्लू में करेंगी रोड शो, पार्टी के नए अध्यक्ष भी चुनाव प्रचार में आएंगे हिमाचल

News Updates Network
By -
0
Himachal Priyanka Gandhi will hold a road show in Kullu on 31st, the new president of the party will also come for campaigning in Himachal
Priyanka Gandhi (Photo)

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 31 अक्तूबर को सुबह कुल्लू में रोड शो और दोपहर बाद मंडी में चुनावी जनसभा करेंगी। प्रियंका की प्रदेश भर में आठ रैलियां कराने की तैयारी है। पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल आएंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रदेश में प्रचार के लिए आने के आसार कम ही हैं। 25 अक्तूबर को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र भी तैयार है। घोषणापत्र में बीते दिनों जारी की गईं दस गारंटियों के अलावा समाज के सभी वर्गों से संबंधित मामले शामिल किए गए हैं। किसी राष्ट्रीय नेता के माध्यम से ही घोषणापत्र को जारी करने की योजना बनाई गई है। 25 अक्तूबर के बाद घोषणापत्र जारी करने की तारीख तय होगी।

24 अक्तूबर को दीपावली मनाने के लिए पार्टी के अधिकांश नेता नई दिल्ली से अपने घरों को चले गए हैं। पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने बताया कि दीपावली के बाद कांग्रेस की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। स्टार प्रचारकों की सूची को जल्द ही राष्ट्रीय चुनाव आयोग को सौंपा जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्नल धनीराम शांडिल ने घोषणापत्र तैयार कर दिया है। हाईकमान से चर्चा के बाद इसे जनता के सामने लाया जाएगा।

प्रतिभा सिंह 25 अक्तूबर से शुरू करेंगी प्रचार
कांग्रेस प्रत्याशियों के चयन के लिए बीते कई दिनों से पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली में डटी हुई हैं। दीपावली के बाद 25 अक्तूबर से प्रतिभा सिंह प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगी। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री भी आने वाले दिनों में प्रदेश का दौरा करेंगे।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!