Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

प्रतिभा सिंह बोली - प्रियंका गांधी की रैली से होगा कांग्रेस का चुनावी शंखनाद

News Updates Network
By -
0
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी की 14 अक्तूबर को सोलन के ठोडो मैदान में होने वाली रैली से प्रदेश में पार्टी का चुनावी शंखनाद होगा। उन्होंने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, विधायकों, पूर्व विधायकों, जिला व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और इसके सभी पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों के प्रमुखों व उनके पदाधिकारियों को रैली में शामिल होने के लिए कहा है। 

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा ने प्रियंका गांधी की जनसभा के प्रबंधों की समीक्षा करते हुए कहा कि कांग्रेस की यह जनसभा प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह अधिक से अधिक इस जनसभा में शामिल होकर पार्टी को मजबूत करें। 

15 को हो सकती है कांग्रेस केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक

 प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशी तय करने को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक 15 अक्तूबर को हो सकती है। बैठक  में 29 सीटों को लेकर प्रत्याशी तय किए जाने हैं। स्क्रीनिंग कमेटी ने इन सीटों के लिए पैनल बनाकर केंद्रीय कमेटी को भेजे हैं। 

12 अक्तूबर को प्रस्तावित बैठक 14 को प्रियंका गांधी की सोलन में होने वाली रैली के चलते तीन दिनों के लिए टाली गई है। उधर, बीते दिनों हुई केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक में मंजूर हुई 39 कांग्रेस प्रत्याशियों की पहली सूची जल्द जारी होने के आसार हैं। पार्टी नेताओं ने बताया कि 14 अक्तूबर की रैली के बाद पहली सूची जारी होने के दिल्ली से संकेत मिले हैं।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!