Click Here to Share Press Release Through WhatsApp No. 82196-06517 Or Email - pressreleasenun@gmail.com

पंजाब: पुलिस अधिकारी से वाउचर दिखाने की मांग पर पीआरटीसी के परिचालक को पीटा

News Updates Network
By -
0
पंजाब के नौशहरा बस स्टेशन पर आज पीआरटीसी के परिचालक को पुलिस अधिकारी के द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है और लगातार लोग कड़ी कार्यवाही की मांग कर रहे है। वीडियो में साफतौर पर दिखाई दे रहा है की किस प्रकार लगातार पुलिस अधिकारी पीआरटीसी के परिचालक को पीट रहा है। 

गुप्त सूत्रों के मुताबिक हरविंदर सिंह पीआरटीसी फरीदकोट डिपो में बतौर परिचालक अपनी सेवाएं देते है और आज वह अमृतसर से बठिंडा रूट पर अपनी सेवाएं दे रहे थे उस दौरान परिचालक से पुलिस अधिकारी से वाउचर दिखाने की मांग की पहले तो अधिकारी ने वाउचर नहीं दिया जो वाउचर दिया भी वह परिचालक ने कहा की यह फर्जी है। 

उसके बाद परिचालक ने पुलिस अधिकारी को यात्रा पत्र लेने के लिए कहा, परंतु पुलिस अधिकारी ने ऐसा नहीं करते हुए परिचालक से बहसबाजी शुरू कर दी और नौशेरा स्टेशन पर पीआरटीसी के परिचालक को पीटना शुरू कर दिया।

आपको बता दें की इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर लगतार तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!